गुजरात पुलिस के छह अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया
गुजरात पुलिस के छह अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया
अहमदाबाद, दो जुलाई (भाषा) गुजरात पुलिस के छह अधिकारियों को पदोन्नत कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत इन छह अधिकारियों को आईपीएस नियुक्त किया है और उन्हें गुजरात कैडर आवंटित किया है।
पदोन्नत किए गए अधिकारियों में राजदीपसिंह नकुम, भरतकुमार राठौड़, प्रफुल्ल वानिया, राजेश कुमार परमार, कल्पेशकुमार चावड़ा और राकेश देसाई शामिल हैं।
दो जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां ‘चयन सूची-2025’ के माध्यम से की गई हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि ये अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के तहत एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। इसके अलावा, उन्हें निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रारंभिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
नवनियुक्त अधिकारियों में राजदीपसिंह नकुम वर्तमान में सूरत में विशेष अभियान समूह के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि भरतकुमार राठौड़ अहमदाबाद शहर के जोन-2 में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में तैनात हैं।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश

Facebook


