टायर फटने से बेकाबू हुई कार पलटी, भीषण हादसे में तीन की हालत गंभीर, 6 घायल
सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल,तीन की हालत गंभीर
नोएडा (उप्र)। नोएडा के थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह एक वाहन ने सड़क पर खड़े एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले अभिषेक जैन,मनोरमा जैन, शिखा जैन, कार चालक ओमप्रकाश सहित छह लोग मुरैना जिले में स्थित एक जैन मंदिर से पूजा करके दिल्ली लौट रहे थे, तभी थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में उनकी कार का टायर फट गया।
यह भी पढ़ें: Punjab Assembly Election Result Live 2022: ‘आप’ ने चौंकाया, कांग्रेस को पीछे छोड़ 43 सीटों पर बनाई बढ़त
उन्होंने बताया कि कार चालक ओम प्रकाश कार का टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी, इस घटना में छह लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: UP Assembly Election Result Live 2022: रुझानों में बीजेपी 80 सीटों पर आगे, SP दे रही टक्कर

Facebook


