करौली जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत छह की मौत
करौली जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत छह की मौत
जयपुर, एक जुलाई (भाषा) राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत के कारण हुआ।
करौली के वृत्ताधिकारी (सीओ) अनुज शुभम ने बताया कि हादसे में बोलेरो सवार दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा कुंज पृथ्वी नोमान
नोमान

Facebook


