मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,096 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,096 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,096 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 9, 2020 8:28 am IST

आइजोल, नौ नवंबर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर सोमवार को 3,096 हो गई। नए मरीजों में से दो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तीन नए मामले आइजोल जिले से, दो मामले कोलासिब और एक मामला मामित जिले से सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि सभी नए मामलों की जानकारी त्वरित एंटीजन जांच से हुई है। इनमें से तीन का यात्रा का इतिहास है जबकि बाकी तीन की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

मिजोरम में अब 476 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,618 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और दो मरीजों की मौत संक्रमण से अब तक हो चुकी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में