झारखंड के स्कूल छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

झारखंड के स्कूल छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

झारखंड के स्कूल छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार
Modified Date: June 19, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: June 19, 2026 9:55 pm IST

साहिबगंज (झारखंड), 19 जून (भाषा) झारखंड के साहिबगंज जिले में एक स्कूल शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर संस्थान के छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरहेट थाने के प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि 30 साल के शिक्षक को पीड़िता की मां द्वारा एक दिन पहले की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

शिकायत के अनुसार, अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्रावास में 15 जून को लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और माता-पिता को इस बारे में दो दिन बाद पता चला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में