दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान : मौसम विभाग

Ads

दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान : मौसम विभाग

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 10:07 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 10:07 PM IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

दिल्ली में शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप