Petrol Diesel Price Today 04 September 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारी सीजन में फिर बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 04 September 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारी सीजन में फिर बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 09:50 AM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 09:51 AM IST

Petrol Diesel Price Today 04 September 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारी सीजन में फिर बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में 2.84 रुपये और हाई स्पीड डीजल में 2.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • पेट्रोल 349.00 रुपये और हाई स्पीड डीजल 374.31 रुपये प्रति लीटर
  • घरेलू सिलेंडर की कीमत में पिछले एक सप्ताह में कुल 203 रुपये की बढ़ोतरी

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 04 September 2026: ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा होने के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल का दाम फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत में भी बदलाव हुआ है। सरकार के पेट्रोलियम डिवीज़न ने 4 सितंबर 2026 को ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। तो चलिए देखते हैं आज दाम में कितना बदलाव हुआ है।

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

Petrol Diesel Price Today 04 September 2026: पेट्रोलियम डिवीज़न की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत में 2.84 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जबकि हाई स्पीड डीजल के रेट में 2.28 रुपए की वृद्धि हुई है।। कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल 349.00 और डीजल 374.31 रुपए प्रति लीटर हो गई है।पेट्रोल-डीजल की कीमत 4 ​सितंबर 2026 यानि आज से ही लागू कर दी गई है।

रसोई गैस 203 रुपए महंगा

गौरतलब है कि हाल ही में, शुक्रवार को OGRA ने LPG की कीमत बढ़ाई थी। OGRA के नोटिफिकेशन के अनुसार, LPG की कीमत में 13 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। नई आधिकारिक कीमत 254 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस बढ़ोतरी के बाद, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 152 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। घरेलू सिलेंडर की नई कीमत 3,000.93 रुपए थी। वहीं, आज हुई बढ़ोतरी के बाद पिछले एक हफ्ते में सिजेंडर के दाम 203 रुपए बढ़ गए हैं।

कमर्शियल सिलेंडर भी 585 रुपए महंगा

इसके अलावा, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 585 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद नई कीमत 11,546 रुपए थी। इस महीने की शुरुआत में, रिपोर्टों से पता चला था कि दक्षिण पंजाब के कई शहरों में LPG 500 से 550 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी। वहीं, लाहौर में सुई गैस की कमी और गैस का कम दबाव निवासियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है। कई घरों को अब खाना पकाने के लिए महंगी LPG खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

4 सितंबर 2026 को पेट्रोल की कीमत कितनी है?

4 सितंबर से पेट्रोल की कीमत 349.00 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।

डीजल की नई कीमत क्या है?

हाई स्पीड डीजल की कीमत 374.31 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसमें 2.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

पेट्रोल की कीमत में 2.84 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

LPG सिलेंडर की कीमत में कितना इजाफा हुआ है?

दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कुल 203 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी नई कीमत 3,000.93 रुपये बताई गई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर कितना महंगा हुआ है?

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 585 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 11,546 रुपये हो गई है।