BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, अब मुश्किल में बीजेपी विधायक की बेटी, देखें Video मंदिर में आखिर हुआ क्या था?/image: Social Media
मांड्या। BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: कर्नाटक की एक स्थानीय अदालत ने भाजपा विधायक सुरेश गौड़ा (Suresh Gowda Daughter Viral News) की बेटी ऐश्वर्या की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर पिछले महीने मंदिर में हुए विवाद के बाद एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप है। श्रीरंगपटना की तृतीय अतिरिक्त सत्र अदालत ने हाल ही में आरोपी ऐश्वर्या की जमानत याचिका खारिज (Aishwarya Bail Rejected) कर दी।
ऐश्वर्या पर महिला पुलिस उपनिरीक्षक को थप्पड़ मारने का आरोप है। यह कथित घटना 12 अगस्त को भीम अमावस्या के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान उक्कड़ा स्थित मारम्मा मंदिर में हुई थी। मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सहायक पुलिस आयुक्त की पत्नी ऐश्वर्या ने कतार तोड़ कर सीधे गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति मांगी थी।
BJP MLA Daughter Slap Woman Cop जब उपनिरीक्षक ने अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए ऐश्वर्या से कुछ देर इंतजार करने को कहा, तो आरोप है कि ऐश्वर्या ने खुद को विधायक (Karnataka BJP MLA Daughter News) की बेटी बताते हुए सवाल किया कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है। आरोप है कि बहस बढ़ गई और ऐश्वर्या ने महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ गाली-गलौज की तथा उनके सिर पर हमला किया।
BJP MLA Daughter Slap Woman Cop उपनिरीक्षक की शिकायत के आधार पर क्याथनहल्ली पुलिस ने विधायक की बेटी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला (Aishwarya Slap Woman Cop) करने, साधारण चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
On Cam: Cop slapped by MLAs daughter over special Darshan at temple.
CCTV has surfaced of BJP MLA Suresh Gowda's daughter Aishwarya slapping a lady police officer over an argument about special Darshan in a temple. The cop is seen slapping her in return. pic.twitter.com/9JZQS7W9HN
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) August 24, 2026
ये भी पढ़ें