दिल्ली में धूप खिलने के साथ ही आसमान के मुख्यतौर पर साफ रहने की संभावना
दिल्ली में धूप खिलने के साथ ही आसमान के मुख्यतौर पर साफ रहने की संभावना
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूप खिलने के साथ ही आसमान मुख्यतौर पर साफ रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े आठ बजे 179 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा निहारिका सुरेश
सुरेश

Facebook


