नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता 74 फीसदी रही।
मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक रुक कर तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
भाषा नोमान मनीषा
मनीषा