दिल्ली में बिना नोटिस दिये झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया: कांग्रेस सांसद
दिल्ली में बिना नोटिस दिये झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया: कांग्रेस सांसद
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाये जाने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाते हुए कहा कि वहां रहने वाले परिवारों को बिना नोटिस दिये और वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराये बेघर कर दिया गया।
उन्होंने सदन में शून्य काल के दौरान दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित जेलरवाला बाग में इस कार्रवाई से हजारों परिवार रातों-रात बेघर हो गए।
तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले (केंद्र में) सत्तारूढ़ दल के नेता उस स्थान पर रात बिताते हैं और ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद यह ‘जहां झुग्गी वहां बुलडोजर’ हो गया।
उन्होंने ‘दिल्ली झुग्गी एवं पुनर्वास नीति 2015, डीयूएसआईबी अधनियम 2010 और ‘अजय माकन बनाम भारत संघ’ मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि इन सब में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पुनर्वास के बिना निष्कासन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी, बिना नोटिस के बुलडोजर चलाया गया, परिवारों को बिना वैकल्पिक आवास के बेघर कर दिया गया।’’
समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक ने सहकारी समितियों द्वारा अधोमानक पोटाश (उवर्रक) किसानों को बेचे जाने का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया, ‘‘कोऑपरेटिव सोसाइटी आईपीएल (इंडियन पोटाश लिमिटेड), कृभको (कृषक भारती कॉऑपरेटिव लिमिटेड) और इफ्को अधोमानक पोटाश उपलब्ध करा रही है, जिसमें मात्र साढ़े 14 प्रतिशत पोटाश है। पहले किसान को 1,500 रुपये में 60 प्रतिशत पोटाश वाली 50 किलोग्राम की बोरी मिलती थी। अब उसे 750 रुपये में 14.5 प्रतिशत पोटाश वाली बोरी मिलती है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि कॉआपरेटिव सोसाइटी कारखाने की राख लेकर उसे बैग में भर कर बेच रही हैं, जो किसानों का शोषण है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुनील दत्तात्रेय तटकरे ने अहमदाबाद में पिछले महीने हुए एअर इंडिया विमान हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षा से जुड़ी चिंता अब भी बरकरार है।
उन्होंने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागर विमानन ब्यूरो, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) और वायु यातायात नियंत्रक (एटीसी) में काफी रिक्तियां हैं।
भाजपा के मनीष जायसवाल ने सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा फंसे होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से निवेशकों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया तेज करने की मांग की।
भाजपा के जगदंबिका पाल ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि सदन में इस संबंध में कई बार आश्वासन दिया जा चुका है लेकिन अब भी इसे आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है।
निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार के आरा में शाहपुर प्रखंड के जवईनिया सहित पांच गांवों का गंगा के तेज बहाव में कटाव होने का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘वहां (राज्य सरकार की ओर से) कोई देखने-सुनने वाला नहीं है।’’
भाजपा के दिलीप सैकिया ने मादक पदार्थ और शराब की लत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनसंख्या में 35 वर्ष से कम आयु के लोगों की हिस्सेदारी आबादी का 65 प्रतिशत है और इसके समक्ष सबसे बड़ी समस्या ‘ड्रग्स एवं अल्कोहल’ की है।
शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की शहादत को सम्मानित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने 24 नवंबर को शहादत दिवस के नाम से सम्मान देने की मांग रखी है और राष्ट्रीय शहादत दिवस के रूप में छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया है।
कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हरमंदिर साहिब को कुछ नापाक इरादे वाले लोग लगातार 14 जुलाई से धमकी भरे ईमेल भेज रहे हैं, एसजीपीसी चिंतित है लेकिन अब तक आरोपी को नहीं ढूंढ़ा जा सका है।
द्रमुक के एम कथिर आनंद ने संत तिरूवल्लुवर द्वारा रचित ‘तिरुकुरल’ को राष्ट्रीय संपदा पुस्तक घोषित करने की मांग की।
उन्होंने कहा, ‘‘यह क्षेत्रीय मांग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अपील है। इसी सदन में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने कई बार तिरुकुरल की पंक्तियों को उद्धृत किया है।’’
पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार से भाजपा सांसद मनोज तिग्गा ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में चाय बागान बंद हो रहे हैं और श्रमिक पलायन को मजबूर हैं।
उन्होंने दावा किया कि श्रमिकों को काम करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिल रहा और उनकी भविष्य निधि के पैसे का बागान मालिक गबन कर लेते हैं। उन्होंने चाय बागान की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग की।
भाषा
सुभाष वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली में बिना नोटिस दिये झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया: कांग्रेस सांसद

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm