एसएनडीपी योगम समुदाय का भविष्य सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभा सकता है: राजीव चंद्रशेखर
एसएनडीपी योगम समुदाय का भविष्य सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभा सकता है: राजीव चंद्रशेखर
तिरुवनंतपुरम, 28 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को कहा कि श्री नारायण धर्म परिपालन (एसएनडीपी) योगम युवा पीढ़ी में नेतृत्व, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देकर समुदाय के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
नेमम के विधायक ने एक फेसबुक पोस्ट में एसएनडीपी योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और बेंगलुरु में इस सामुदायिक संगठन द्वारा आयोजित एक नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर की तस्वीरें साझा कीं।
एसएनडीपी योगम केरल में एझावा समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी समुदाय की दीर्घकालिक प्रगति के लिए शैक्षिक उत्कृष्टता, आर्थिक आत्मनिर्भरता, उद्यमिता, निवेश और तकनीक आवश्यक हैं। इन क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के बिना कोई भी समुदाय स्थायी विकास हासिल नहीं कर सकता है।’’
भाषा खारी शोभना
शोभना

Facebook


