दो छात्रों ने नौवीं क्लास के बच्चे को बनाया सोडोमी का शिकार,मामला दर्ज

दो छात्रों ने नौवीं क्लास के बच्चे को बनाया सोडोमी का शिकार,मामला दर्ज

दो छात्रों ने नौवीं क्लास के बच्चे को बनाया सोडोमी का शिकार,मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 25, 2018 6:31 am IST

नई दिल्ली।बच्चो में बढ़ते अपराध की भावना शांत नहीं हो रहा है। दिल्ली के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा के एक छात्र के साथ सोडोमी का मामला सामने आया है।जिसमे उसी स्कूल के दो छात्रों पर नाबालिग के साथ सोडोमी की घटना का आरोप है।बताया जा रहा है कि स्कूल के ही छात्रों ने लड़के  को डरा धमका कर उसके  साथ यह कुकृत्य किया है।  

ये भी पढ़ें –गोवा केबिनेट में फेरबदल, 2 मंत्री हटाए गए, नए मंत्रियों ने ली शपथ

यह घटना शायद और घटित होती लेकिन  14 सितंबर को वारदात के दौरान एक अन्य छात्र ने देखा तो हिम्मत कर छात्र ने परिवार को सारी बात बताई।जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ मधु विहार थाना पुलिस ने पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें –राम जन्मभूमि केस में इस हफ्ते आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस के मुताबिक, छात्र परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहता है। एक सरकारी स्कूल में नौंवी क्लास में पढ़ता है। आरोपी एक छात्र इसकी क्लास में पढ़ता है, जबकि दूसरा आरोपी नौंवी क्लास के दूसरे सेक्शन में पढ़ता है। आरोप है कि समर कैंप मई-जून आयोजन किया गया था, उसी दौरान जून महीने में दोनों आरोपियों ने छात्र को डरा-धमकाकर तीसरी मंजिल पर कंप्यूटर लैब के सामने खाली क्लास में ले गए। इसके बाद आरोपी अक्सर स्कूल में मौका देखकर वारदात को अंजाम देते रहे। लेकिन वह लड़का डर की वजह से कुछ नहीं बोल पा रहा था। और चुप चाप सब कुछ सह रहा था।लेकिन स्कूल के ही एक  अन्य छात्र ने देख लिया, जिसके बाद डरकर अपने परिजनों को सारी बात बता दी। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गुरुवार को मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में