दक्षिण कोरिया और भारत के रिश्ते सदियों पुराने, लोकतांत्रिक मूल्य साझा करते हैं : बिरला
दक्षिण कोरिया और भारत के रिश्ते सदियों पुराने, लोकतांत्रिक मूल्य साझा करते हैं : बिरला
नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध हैं और दोनों देश
लोकतंत्र, कानून के शासन और मानव-केंद्रित विकास के मूल्यों को साझा करते हैं।
उन्होंने बढ़ते द्विपक्षीय जुड़ाव के माध्यम से इन संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया।
लोकसभा सचिवालय के अनुसार, संसद भवन में कोरिया गणराज्य के आंतरिक और सुरक्षा मंत्री तथा दक्षिण कोरिया-भारत संसदीय मित्रता समूह’ के अध्यक्ष महामहिम युन होजुंग के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व पर प्रकाश डालते हुए बिरला ने कहा कि दोनों देश, अग्रणी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में लोकतंत्र, कानून के शासन और मानव-केंद्रित विकास के साझा मूल्यों को साझा करते हैं।
उन्होंने एआई, हरित ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों पर दोनों देशों के मिलकर काम करने की संभावनाओं को रेखांकित किया।
भाषा हक माधव दिलीप
दिलीप

Facebook


