पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी गाड़ी, ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत

पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी गाड़ी, ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत

पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी गाड़ी, ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 27, 2021 3:03 pm IST

जींद: कोरोना वायरस संक्रमित के लिए दो आक्सीजन सिलेंडर लेकर गाजियाबाद जा रही गाड़ी को कथित तौर पर पुलिस द्वारा रोके जाने से ‘प्राणवायु’ के अभाव में संक्रमित की मौत हो गई। परिजनों द्वारा गतौली पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Read More: दो बच्चों के नियम का उल्लंघन करने पर महिला अधिकारी बर्खास्त, छिपाई थी तीसरे बच्चे की जानकारी

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पंजाब के संगरूर जिले के धुरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मुनीम के ससुर ललित मोहन (60) का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से गाजियाबाद में घर पर पृथक-वास में उपचार चल रहा था। सिंह ने बताया कि ललित मोहन को सांस में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि मुनीम ने मुझे फोन कर बताया कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की सख्त जरूरत है, क्योंकि मौजूदा सिलेंडर में सोमवार रात तीन बजे तक की ऑक्सीजन शेष है।

Read More: कहां छुप गए भाजपा नेता, वैक्सीन की कीमत को लेकर क्यों बंद हो गई बोलती: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

सिंह ने कहा ‘मैने धूरी से दो सिलेंडर लेकर गाड़ी से गाजियाबाद के लिए भेजे लेकिन गतौली चौकी पर वाहन रोक लिया गया और रात भर चालक को चौकी में रखा गया। रात को चार बजे ऑक्सीजन ना मिलने से ललित मोहन (60) की मौत हो गई।’ परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा गाड़ी रोके जाने पर चालक गुरप्रीत ने मरीज ललित मोहन की गंभीर स्थिति की वीडियो भी चौकी प्रभारी को दिखाई,लेकिन वह नहीं पसीजे।

Read More: Video: पहले नर्स ने डॉक्टर को जड़ा तमाचा, फिर डॉक्टर ने नर्स को पीटा…जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हुआ था हंगामा

उधर, मरीज की मौत के बाद उनके रिश्तेदार मंगलवार को डीआईजी/एसपी ओमप्रकाश नरवाल से मिले और गतौली चौकी प्रभारी के अमानवीय रवैये की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज की मौत के जिम्मेदार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और चौकी इंचार्ज है। नरवाल ने कहा ”मामला मेरे संज्ञान में आया है और इसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर पुष्पा खत्री को सौंप दी गई है। अगर कोई दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”  वहीं, गतौली चौकी प्रभारी विरेंद्र ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा ”रात को पंजाब नंबर की गाड़ी को रुकवाया गया, जिसमें दो ऑक्सीजन सिलेंडर मिले। चालक मौके पर आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाया। बाद में आवश्यक कागजात दिखाने पर रात में ही उसे छोड़ दिया गया था। ”

Read More: PPE किट में दूल्हा-दुल्हन की शादी, पुलिस प्रशासन बना बाराती


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"