कोलकाता, हावड़ा नगर निकायों के परिसीमन विधेयकों पर चर्चा के लिए 12 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र

कोलकाता, हावड़ा नगर निकायों के परिसीमन विधेयकों पर चर्चा के लिए 12 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र

कोलकाता, हावड़ा नगर निकायों के परिसीमन विधेयकों पर चर्चा के लिए 12 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र
Modified Date: August 6, 2026 / 06:32 pm IST
Published Date: August 6, 2026 6:32 pm IST

कोलकाता, छह अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा ने कोलकाता और हावड़ा नगर निकायों के परिसीमन संबंधी विधेयकों पर चर्चा करने के लिए 12 अगस्त को एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों का मकसद कोलकाता नगर निगम में वार्ड की संख्या 144 से बढ़ाकर 209 और हावड़ा नगर निगम में 50 से बढ़ाकर 68 करना है, जिससे निकाय चुनावों से पहले परिसीमन का रास्ता साफ हो सके।

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में