विमान में एसी की समस्या के कारण स्पाइसजेट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा
विमान में एसी की समस्या के कारण स्पाइसजेट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा
नई दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान में मंगलवार को एयर कंडीशनिंग (एसी) की समस्या के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और पुणे की उड़ान के लिए एक दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो क्लिप में कई यात्रियों को विमान के अंदर खड़े होकर खुद को हवा करते हुए देखा जा सकता है।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली से पुणे जाने वाली उड़ान एसजी-105 में मंगलवार को आखिरी समय में तकनीकी खराबी आ गई थी और उड़ान के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एयर कंडीशनिंग पूरे समय चालू रही। दिल्ली में मौसम की मौजूदा स्थिति के कारण, कुछ यात्रियों को संभवत परेशानी का सामना हुआ हो।’’
उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त किया।
सूत्रों के अनुसार, विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग प्रणाली में खराबी के कारण यात्रियों को गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भाषा शफीक सुरेश
सुरेश

Facebook


