जीत की संभावनाओं की समीक्षा के लिए वरिष्ठ द्रमुक नेताओं के साथ स्टालिन की बैठक
जीत की संभावनाओं की समीक्षा के लिए वरिष्ठ द्रमुक नेताओं के साथ स्टालिन की बैठक
चेन्नई, 29 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कोडाइकनाल से चार दिन की छुट्टी से लौटने के बाद, अगले दिन पार्टी मुख्यालय में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की तथा 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में जीत की संभावनाओं का आकलन किया।
यह बैठक विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा चुनाव के बाद जारी सर्वेक्षणों ‘एग्जिट पोल’ में द्रमुक के फिर से सत्ता में आने के संकेतो के बाद बुलायी गई।
बैठक में द्रमुक महासचिव दुरई मुरुगन, मंत्री एम. आर. के. पनीरसेल्वम और ई. वी. वेलु सहित अन्य नेता शामिल हुए।
द्रमुक सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान स्टालिन का ध्यान चार मई को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर रणनीति को अंतिम रूप देने और मतगणना प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहने वाले पार्टी के बूथ एजेंटों को निर्देश देने पर केंद्रित रहा।
उन्होंने मतगणना प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को हुए थे और मतों की गिनती चार मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
भाषा सुरभि
सुरभि

Facebook


