Rewa Collector Action: ‘शर्म आनी चाहिए आप लोगों को..’ , कलेक्टर का अचानक ‘गेट रेड’, इन कर्मचारियों की लगाई क्लास, दहलीज पर रोककर सुनाई ये सजा

Rewa Collector Action: रीवा कलेक्ट्रेट में आज उस समय सख्त प्रशासनिक अनुशासन देखने को मिला, जब कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी स्वयं मुख्य गेट पर पहुंच गए।

Rewa Collector Action: ‘शर्म आनी चाहिए आप लोगों को..’ , कलेक्टर का अचानक ‘गेट रेड’, इन कर्मचारियों की लगाई क्लास, दहलीज पर रोककर सुनाई ये सजा

REWA NEWS/ IMAGE SOURCE: IBC24

Modified Date: April 30, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: April 30, 2026 5:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कलेक्टर गेट पर पहुंचे अचानक
  • देर से आए कर्मचारी रोके गए
  • आधे दिन की छुट्टी लगाई

Rewa Collector Action: रीवा: रीवा कलेक्ट्रेट में आज उस समय सख्त प्रशासनिक अनुशासन देखने को मिला, जब कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी स्वयं मुख्य गेट पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय में विलंब से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को गेट पर ही रोककर कतारबद्ध किया और कड़े शब्दों में फटकार लगाई। देर से आने वाले कर्मचारियों का आधे दिन की लगाई छुट्टी।

 

government office discipline: कलेक्टर सूर्यवंशी ने क्या कहा ?

इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि आम जनता अपने कार्यों के लिए समय पर कार्यालय पहुंचती है, ऐसे में अधिकारियों-कर्मचारियों का देर से आना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि जनता के समय का भी अनादर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे से किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की उपस्थिति में लापरवाही पाई गई, तो उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

collector narendra suryavanshi: कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय की पाबंदी शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने की सख्त हिदायत दी। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया और समय पालन को लेकर प्रशासन का सख्त संदेश साफ तौर पर सामने आया।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।