Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुई नई सेवा, अब आप अपने बर्थडे या शादी की साल गिरह को बना सकेंगे और खास, मिलेगा ये मौका, जानें कैसे

Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुई नई सेवा, अब आप अपने बर्थडे या शादी की साल गिरह को बना सकेंगे और खास, मिलेगा ये मौका, जानें कैसे

ujjain news/ image source: ibc24

Modified Date: April 30, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: April 30, 2026 6:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महाकाल मंदिर में नई सुविधा शुरू
  • ऑनलाइन अन्नदान और भोग सेवा
  • खास दिन पर भोग अर्पण

Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक नई और विशेष सुविधा शुरू होने जा रही है। अब भक्त अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य खास अवसरों पर बाबा महाकाल को भोग लगाकर अपना दिन मना सकेंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

mahakaleshwar bhog booking: महाकाल मंदिर में नई सुविधा शुरू

मंदिर समिति द्वारा शुरू की जा रही इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अब अन्न क्षेत्र में ऑनलाइन दान कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें भोग आरती के दौरान भगवान महाकाल को अपने हाथों से भोग अर्पित करने का अवसर भी मिलेगा। यह नई सुविधा 4 मई 2026 से शुरू की जाएगी। मंदिर समिति ने भोग के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की हैं।

online annadan india: ऑनलाइन अन्नदान और भोग सेवा

दोनों समय के भोजन प्रसाद के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए, एक समय के लिए 51 हजार रुपए और मीठे प्रसाद के लिए 21 हजार रुपए दान राशि तय की गई है। इन दान राशियों से प्रतिदिन करीब 9 हजार श्रद्धालु अन्न क्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। इस व्यवस्था की खास बात यह है कि श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरे साल की किसी भी तारीख के लिए अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे। वे अपने जीवन के विशेष अवसर जैसे जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ या परिजनों की पुण्यतिथि पर भी अन्नदान कर इस सेवा से जुड़ सकते हैं।

temple donation online booking: अग्रिम बुकिंग पूरे साल उपलब्ध

मंदिर समिति की उपप्रशासक सिमी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा संचालित निशुल्क अन्न क्षेत्र पूरी तरह दान पर आधारित है। अब इसे ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि दानदाता परिवार सहित मंदिर आ सकेंगे और जिस दिन वे अन्नदान करेंगे, उस दिन बने भोजन का भोग बाबा महाकाल को अर्पित किया जाएगा

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।