Harbhajan Singh Latest News: AAP से दिया त्यागपत्र तो भगवंत सरकार ने छीन ली ये चीज! हरभजन ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जज ने सरकार से मांगा जवाब

AAP से दिया त्यागपत्र तो भगवंत सरकार ने छीन ये चीज! हरभजन ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, Rajya Sabha MP Harbhajan Singh Latest News

Harbhajan Singh Latest News: AAP से दिया त्यागपत्र तो भगवंत सरकार ने छीन ली ये चीज! हरभजन ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जज ने सरकार से मांगा जवाब
Modified Date: April 30, 2026 / 05:54 pm IST
Published Date: April 30, 2026 5:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हरभजन ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
  • सुरक्षा वापस लेने पर जताई चिंता, उठाए कई सवाल
  • हाईकोर्ट ने याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

चंडीगढ़। Harbhajan Singh Latest News: राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने याचिका दाखिल कर अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। याचिका में हरभजन सिंह ने सवाल उठाया है कि आखिर किस आधार पर उनकी सुरक्षा हटाई गई। साथ ही उन्होंने उस घटना पर भी कार्रवाई की मांग की, जिसमें कथित तौर पर उनके घर के बाहर ‘गद्दार’ लिख दिया गया था और भीड़ द्वारा हमला करने की कोशिश की गई थी।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार से सुरक्षा समीक्षा के आधार और सुरक्षा हटाने के फैसले की वजह स्पष्ट करने को कहा है। इसके अलावा ‘गद्दार’ लिखे जाने की घटना पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई है। अदालत ने राज्य सरकार को ‘थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट’ रिकॉर्ड पर पेश करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

2022 में जॉइन किया था आम आदमी पार्टी (Harbhajan Singh Latest News)

बता दें कि हरभजन सिंह ने 2022 में आम आदमी पार्टी जॉइन कर राजनीति में कदम रखा था। पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया, जहां वे निर्विरोध निर्वाचित हुए और 18 जुलाई 2022 को सांसद पद की शपथ ली। कुछ ही दिन पहले ही उनके भाजपा में जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद पंजाब सरकार ने हाल ही में हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।