शिक्षक भर्ती में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर 336 शिक्षकों ने हासिल की थी नौकरी

शिक्षक भर्ती में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर 336 शिक्षकों ने हासिल की थी नौकरी

शिक्षक भर्ती में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर 336 शिक्षकों ने हासिल की थी नौकरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 24, 2020 7:13 am IST

लखनऊ: प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। एसटीएफ की टीम ने 12 जिलों में 336 फर्जी शिक्षकों का खुलासा किया है। बताया जा रहा है इन सभी शिक्षकों ने फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी हासिल की थी। वहीं, ये फर्जी शिक्षक पिछले 10 साल से काम कर रहे थे। मामले में शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों की मिली भगत होने की बात कही गई है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सभी फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग से इन शिक्षकों को बर्खास्त करने और वेतन आदि की वसूली करने की संस्तुति की है।

Read More: दो दिन पहले दोस्तों के साथ स्कूल के लिए निकला था छात्र, अब तक नहीं लौटा घर, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

मामले में खुलासा करते हुए एसटीएफ की टीम ने बताया कि फर्जी शिक्षकों की शिक्षा विभाग से लेकर विश्वविद्यालय के कर्मारियों से सांठ-गांठ थी। इन्हीं से मिलीभगत कर दस्तावेज तैयार करवाते थे।

Read More: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020: राष्ट्रपति कोविंद के हाथों सम्मानित हुई मध्यप्रदेश की दो बेटी, सीएम कमलनाथ ने दी बधाई

इन जिलों पदस्थ थे फर्जी शिक्षक

  • मथुरा में 124

  • सिद्धार्थनगर में 37

  • अमेठी में 16

  • सीतापुर में 5

  • आजमगढ़ में 5

  • महराजगंज में 8

  • बलरामपुर में 4

  • देवरिया में 3

  • सुल्तानपुर में 3

  • बरेली में 2

  • अंबेडकरनगर में 1

  • गोरखपुर में 1

  • बलरामपुर में 54

  • गोरखपुर में 32

  • सिद्धार्थनगर में 32

  • महराजगंज में 8

  • बरेली में 5

Read More: पंच प्रत्याशी को जीताने रोजगार सहायक वोटरों को बांट रहे पैेसे, ग्रामीणों ने किया इनकार तो बोले- तोड़वा दूंगा तुम्हारा घर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"