प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर पथराव, सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला

प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर पथराव, सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला

प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर पथराव, सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला
Modified Date: July 25, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: July 25, 2026 3:52 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शनिवार को इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद जंतर-मंतर पर पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठीचार्ज किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रदर्शनकारियों के एक समूह के कथित तौर पर हिंसक होने और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करने के बाद यह झड़प शुरू हुई।

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में