School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
उत्तराखंड के चमोली में आवारा कुत्तों के लगातार हमलों के बाद प्रशासन ने नारायणबगड़ क्षेत्र के 10 स्कूलों को 20 से 23 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है।
School Close News :
- आवारा कुत्तों ने 2 बच्चों समेत 4 लोगों को बनाया निशाना
- बच्चों की सुरक्षा के लिए 10 स्कूल 20 से 23 अगस्त तक बंद
- स्कूल बंद रहने के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था
चमोली: School Close News : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रशासन ने 10 स्कूलों को 4 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इलाके में लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी, जिसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने यह सख्त कदम उठाया है। इस अवधि के दौरान बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है।

एक कुत्ते ने चार लोगों को काटा
यह पूरा मामला चमोली जिले के नारायणबगड़ इलाके का है, जहां आवारा कुत्ते बेहद आक्रामक हो चुके हैं। बुधवार को ही बाजार में एक कुत्ते ने दो बच्चों समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे एक दिन पहले भी एक कुत्ते ने चार लोगों को काटा था, जो अगले दिन मृत पाया गया। बार-बार हो रहे इन हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
20 अगस्त से 23 अगस्त तक बंद
अभिभावकों की चिंता और स्थानीय पंचायत प्रमुख की मांग पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इलाके के 10 स्कूलों को 20 अगस्त से 23 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया है। घटना के बाद हरकत में आई वन विभाग और प्रशासन की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावर कुत्ते को पकड़ लिया है।
ये भी पढ़ें
- Good News For Farmers in MP: प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report
- MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए

Facebook


