आईआईटी खड़गपुर के परिसर में छात्र का शव पाया गया, आत्महत्या का संदेह

आईआईटी खड़गपुर के परिसर में छात्र का शव पाया गया, आत्महत्या का संदेह

आईआईटी खड़गपुर के परिसर में छात्र का शव पाया गया, आत्महत्या का संदेह
Modified Date: April 18, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: April 18, 2026 5:30 pm IST

कोलकाता, 18 अप्रैल (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के 21 वर्षीय एक छात्र का शव परिसर में खून से लथपथ मिला। पुलिस को संदेह है कि उसने छात्रावास की इमारत की आठवीं मंजिल से छलांग लगाई होगी।

मृतक की पहचान अहमदाबाद निवासी इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र जयवीर सिंह डोरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी हॉल के निकट सुबह में छात्र का शव पड़ा पाया और इसके बाद उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

एक अधिकारी ने बताया कि छात्र को तुरंत बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि छात्र ने छात्रावास की इमारत की आठवीं मंजिल से छलांग लगाई होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा।

आईआईटी खड़गपुर के अधिकारियों ने कहा कि वे जांच में सहयोग कर रहे हैं। संस्थान के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है और पुलिस के समन्वय से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में