मणिपुर विश्वविद्यालय परिसर में हुए बम विस्फोट के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
मणिपुर विश्वविद्यालय परिसर में हुए बम विस्फोट के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
इंफाल, पांच अप्रैल (भाषा) मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने रविवार को परिसर में हुए बम विस्फोट के विरोध में प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कांचीपुर इलाके में कैंपस के शिक्षकों के क्वार्टर के गेट पर धमाका हुआ था।
पुलिस ने बताया कि क्वार्टर में पांच शिक्षक रहते हैं और विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ।
छात्रों ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जिन पर लिखा था, ‘हमें शैक्षिक स्वतंत्रता दो, कानून का पालन हो, हम विस्फोट की निंदा करते हैं।’
भाषा तान्या सुरभि
सुरभि

Facebook


