Divya Bharti Murder Mystery : 19 साल में शोहरत की बुलंदी और रहस्यमयी मौत… 33 साल बाद भी अनसुलझी है दिव्या भारती की कहानी,पंडित ने पहले ही कर दी थी ऐसी भविष्वाणी
महज 19 साल की उम्र में स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंचीं दिव्या भारती की 5 अप्रैल 1993 को रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 33 साल बाद भी उनकी मौत, अल्पायु योग और पुनर्जन्म से जुड़े दावे चर्चा में बने हुए हैं।
Divya Bharti Murder Mystery / Image Source : X
- 19 साल की उम्र तक दिव्या भारती 22 फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
- परिवार के मुताबिक बचपन में ही अल्पायु योग की भविष्यवाणी की गई थी।
- मौत के मामले की 5 साल जांच के बाद पुलिस ने इसे हादसा माना।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Divya Bharti Murder Mystery भारतीय सिनेमा की सबसे चमकती अभिनेत्री दिव्या भारती को इस दुनिया से गए 33 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं। मात्र 19 साल की उम्र में, जब सफलता उनके कदम चूम रही थी, 5 अप्रैल 1993 को एक दर्दनाक हादसे ने उनकी जान ले ली। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज फिर चर्चा में हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगते।
19 की उम्र में 22 फिल्में, एक बेमिसाल करियर
दिव्या भारती ने 1990 में साउथ फिल्म बोबिली राजा से डेब्यू किया और रातों-रात स्टार बन गईं। 1992 में विश्वात्मा के जरिए बॉलीवुड में कदम रखते ही उन्होंने तहलका मचा दिया। महज 19 साल की उम्र तक वह 22 फिल्में कर चुकी थीं, जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रहीं। वह उस दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। उनकी अचानक मौत से 12 फिल्में अधूरी रह गईं, जिन्हें बाद में अन्य अभिनेत्रियों के साथ पूरा किया गया।
अल्पायु योग और पुनर्जन्म का दावा
दिव्या की कजिन और एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया था। कायनात के मुताबिक, दिव्या की मां मीता भारती ने बताया था कि जब दिव्या मात्र 8 साल की थीं, तब एक पंडित ने उनकी कुंडली देखकर अल्पायु योग की भविष्यवाणी की थी। पंडित ने चेतावनी दी थी कि 18 साल की उम्र के बाद दिव्या की जान को बड़ा खतरा है। खतरे को टालने के लिए घर में खूब हवन और पूजा कराई गई, लेकिन फिल्मों में व्यस्त होने के बाद यह सब बंद हो गया। दिव्या की मौत के बाद जब उनकी मां उसी पंडित के पास गईं, तो उन्होंने दावा किया कि “दिव्या वापस आएगी, उसका पुनर्जन्म होगा।” इस दावे ने आज भी फैंस को हैरत में डाल रखा है।
हादसा या हत्या? मौत की अनसुलझी गुत्थी
5 अप्रैल 1993 की रात दिव्या अपने पांचवीं मंजिल के अपार्टमेंट की खिड़की से नीचे गिर गईं। उनकी मौत को लेकर कई थ्योरी सामने आईं थी। जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आया उसमे मौत का कारण सिर में गहरी चोट और इंटरनल ब्लीडिंग बताया गया। यह भी सामने आया कि जिस खिड़की से वह गिरीं, उसमें स्टॉपर नहीं लगा था।मुंबई पुलिस ने इस मामले की 5 साल तक गहन जांच की। पति साजिद नाडियाडवाला समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों से पूछताछ हुई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा आखिरकार 1998 में पुलिस ने इस केस को बंद करते हुए इसे एक हादसा करार दिया गया ।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Mysaa: रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज! ‘मायसा’ का नया पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस के उड़े होश!
- CM Pushkar Singh Dhami News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबलों से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स
- Durg School Girl Romance Video: बाउंड्री वॉल पर बैठकर खुलेआम अश्लील हरकत करते नजर आई स्कूली छात्रा, स्कूल ड्रेस में लड़के के साथ रोमांस का वीडियो वायरल

Facebook


