Subhadra Yojana 5th Installment: एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 5-5 हजार रुपये.. CM ने रक्षाबंधन पर जारी की योजना की पांचवी क़िस्त, ऐसे करें चेक

Ads

सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त जारी हो गई है। जानिए किसके खाते में कितनी राशि पहुंची और घर बैठे भुगतान स्टेटस कैसे चेक करें।

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 11:11 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 11:12 PM IST

Subhadra Yojana 5th Installment Credit || Image- IAI Generated File

HIGHLIGHTS
  • 1.03 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ
  • खातों में पहुंचे 5,160 करोड़ रुपये से अधिक
  • ऑनलाइन चेक करें किस्त का पेमेंट स्टेटस

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त जारी कर दी। सरकार ने राज्य की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 5,160 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की है। (Subhadra Yojana 5th Installment Credit) नयागढ़ जिले के लाठीपड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1,03,26,162 लाभार्थियों के खातों में यह रकम भेजी गई। इनमें 2,21,054 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें पहली बार सुभद्रा योजना की आर्थिक सहायता मिली है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ऐसे चेक करें सुभद्रा योजना की किस्त

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में किस्त की रकम आई है या नहीं, तो सुभद्रा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पेमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके लिए पोर्टल पर Beneficiary Status या Track Application Status विकल्प चुनें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार नंबर या एप्लिकेशन आईडी दर्ज करें। मोबाइल पर आए OTP को डालने के बाद आपको आवेदन की स्थिति, e-KYC और किस्त के भुगतान की जानकारी दिखाई देगी। (Subhadra Yojana 5th Installment Credit) इसके अलावा आधार से जुड़े बैंक खाते की पासबुक, बैंक स्टेटमेंट या ट्रांजैक्शन अलर्ट से भी राशि आने की पुष्टि की जा सकती है।

हर साल मिलते हैं 10 हजार रुपये

सुभद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2024 को ओडिशा में की थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो किस्तों में 5-5 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।

एक किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर और दूसरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी की जाती है। सरकार ने लाभार्थियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि उनका बैंक खाता सक्रिय हो, आधार से लिंक हो और NPCI DBT मैपर से जुड़ा हो। (Subhadra Yojana 5th Installment Credit) किसी तरह की समस्या होने पर सुभद्रा योजना की हेल्पलाइन 14678 पर संपर्क किया जा सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इससे पहले उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य में महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति और सुभद्रा योजना की किस्त वितरण की तैयारियों की जानकारी दी थी।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

Q1. सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त कितनी है?

पात्र महिलाओं को पांचवीं किस्त के रूप में 5,000 रुपये की राशि दी जाती है।

Q2. सुभद्रा योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल, आधार या आवेदन आईडी से भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Q3. सुभद्रा योजना के तहत सालाना कितने रुपये मिलते हैं?

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये दो किस्तों में मिलते हैं।