Panna News: पहले दो मौत, फिर अब तीसरे सदस्य की भी गई जान! जहरीली गैस ने 8 दिनों में तबाह कर दिया हंसता-खेलता परिवार

Ads

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नारायणपुरा गांव में जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीसरे सदस्य की भी मौत हो गई। पिता और छोटे बेटे की मौत के बाद अब बड़े बेटे ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 11:17 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 11:19 PM IST

(Panna News/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • एक परिवार में 8 दिन में 3 मौतें।
  • बोरवेल से जहरीली गैस का शक।
  • पिता और छोटे बेटे की पहले मौत।

पन्ना: Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के (Panna News) नारायणपुरा गांव में दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। बोरवेल में संदिग्ध जहरीली गैस निकलने के कारण 8 दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। 20 अगस्त को किसान उजागर लाल वर्मन उम्र 55 वर्ष और उनके छोटे बेटे अतुल वर्मन उम्र 30 वर्ष बोरवेल में मोटर ठीक करने उतरे थे। इस दौरान दम घुटने से दोनों की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार शाम उनके बड़े बेट सतीश वर्मन उम्र 32 वर्ष की भी उसी बोरवेल में दम घुटने से मौत हो गई।

पहली घटना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

पहले हादसे के बाद प्रशासन की ओर से बोरवेल से गैस रिसाव की वैज्ञानिक जांच कराने और सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कही गई थी। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद मौके पर कोई जांच टीम नहीं पहुंची और बोरवेल को भी बंद या सील नहीं किया गया। इसी बीच सतीश मोटर खोलने के लिए बोरवेल में उतरा। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे (Panna News) मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत भदौरिया के अनुसार सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज (Panna News) दिया गया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है। आठ दिनों में परिवार की तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी है। ग्रामीणों ने इलाके के सभी बोरवेलों की जांच, भूवैज्ञानिक सर्वे और संदिग्ध गैस के स्रोत का पता लगाने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

यह हादसा कहां हुआ?

यह घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में हुई।

परिवार के कितने लोगों की मौत हुई?

संदिग्ध जहरीली गैस के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आठ दिनों के भीतर मौत हो गई।

पहली घटना कब हुई थी?

पहली घटना 20 अगस्त को हुई थी। बोरवेल में मोटर सुधारने उतरे किसान उजागर लाल वर्मन और उनके बेटे अतुल की मौत हो गई थी।