वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सुक्खू ने श्रद्धांजलि दी
वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सुक्खू ने श्रद्धांजलि दी
शिमला, 16 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर ‘द रिज’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी का राज्य से विशेष लगाव था।
सुक्खू ने कहा, ‘वाजपेयी समय-समय पर छुट्टियां बिताने के लिए मनाली स्थित अपने आवास पर आते थे। उनका विश्वास सभी को साथ लेकर चलने में था, जो वर्तमान समय में बहुत कम देखने को मिलता है। आज पूरा देश उन्हें श्रद्धा के साथ याद कर रहा है।’
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देश और प्रदेश वाजपेयी को उनकी सेवाओं और राष्ट्र के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा याद रखेंगे।
वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता थे, जो देश के प्रधानमंत्री बने थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और उनका निधन 16 अगस्त 2018 को नयी दिल्ली में हुआ था।
प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया और 1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध हुआ था।
भाषा शुभम अमित
अमित

Facebook


