BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Food Divorce in Relationship: पति-पत्नी के बीच अब खाने का भी ‘डिवोर्स’! आखिर क्या है ‘फूड डिवोर्स’ और क्यों बढ़ रहा इसका चलन?

Food Divorce in Relationship: कपल्स की खाने की पसंद और समय अक्सर अलग-अलग होते हैं। एक पार्टनर घर का बना हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करता हो तो दूसरा बाहर …

(Food Divorce in Relationship/ Image Credit: AI-generated)

(Food Divorce in Relationship/ Image Credit: AI-generated)

Chandrakant Dewangan
Published: 16 Aug 2026 | 5:11 pmModified: 16 Aug 2026 | 5:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. फूड डिवोर्स का मतलब रिश्ता तोड़ना नहीं है।
  2. दोनों अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं।
  3. खाने को लेकर रोज की बहस कम हो सकती है।

Food Divorce in Relationship: आजकल पति-पत्नी या पार्टनर के बीच छोटी-मोटी बहस होना आम बात है। लेकिन कई बार बिना किसी बड़े मुद्दे के भी रोज तनाव होने लगता है। इसकी वजह अक्सर एक छोटा सा सवाल होता है- आज खाने में क्या बनेगा? एक पार्टनर घर का हल्का और हेल्दी खाना चाहता है तो दूसरे को मन बाहर का खाना खाने का होता है। किसी को जल्दी भूख लगती है तो को ई देर रात खाना पसंद करता है। जब खाने की पसंद बार-बार बहस की वजह बनने लगे तो कुछ कपल्स 'फूड डिवोर्स' का (Food Divorce in Relationship) तरीका अपना रहे हैं।

क्या है फूड डिवोर्स?

नाम सुनकर लगता है कि शायद कपल्स एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। फूड डिवोर्स का मतलब (Food Divorce in Relationship) सिर्फ खाने को लेकर अपनी-अपनी पसंद की आजादी देना है। दोनों साथ रहते हैं और उनका रिश्ता सामान्य रहता है, लेकिन हर दिन एक ही खाना खाने की जरूरत नहीं होती। अगर एक को रोटी-सब्जी पसंद है और दूसरे को नूडल्स या पास्ता, तो दोनों अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं। इसी तरह दोनों चाहें तो अलग-अलग समय पर भी खाना खा सकते हैं।

जब रोज का सवाल बन जाए परेशानी

शाम होते ही कई घरों में सवाल शुरू हो जाता है- आज क्या खाएं? इसके बाद दोनों एक-दूसरे से पूछते रहते हैं और कोई फैसला नहीं हो पाता। एक को चावल चाहिए तो दूसरे को पास्ता, एक घर का खाना चाहता है तो दूसरा ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना चाहता है। कभी-कभी यह छोटी बात रोज की बहस बन जाती है। खाना मंगाने, बनाने और पार्टनर की पसंद का ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी तनाव बढ़ा सकती है। ऐसे में अलग-अलग पसंद का खाना चुनना कुछ लोगों को तनाव कम करने का आसान विकल्प बन सकता है।

हर बार समझौता करना जरूरी नहीं

फूड डिवोर्स का मतलब यह भी नहीं है कि कपल कभी साथ खाना (Food Divorce in Relationship) नहीं खाएंगे। जब दोनों की पसंद मिले, तो वे साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। वीकेंड पर साथ नाश्ता या बाहर डिनर भी किया जा सकता है। फर्क सिर्फ इतना है कि अगर किसी दिन पसंद अलग हो, तो किसी एक को अपनी इच्छा छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। इससे खाने को लेकर होने वाली बेवजह की बहस कम हो सकती है और दोनों अपनी सुविधा के अनुसार फैसला कर सकते हैं।

किन लोगों के लिए हो सकता है उपयोगी?

हर व्यक्ति की खाने की आदत अलग होती है। किसी को हेल्दी डाइट पसंद होती है, किसी को बाहर का खाना। वहीं शाकाहारी या मांसाहारी पसंद, एलर्जी और कुछ चीजों से परहेज भी खाने के फैसले को मुश्किल बना सकते हैं। फूड डिवोर्स ऐसे कपल्स के लिए उपयोगी हो सकता है,जिन्हें रोज खाने की पसंद को लेकर तनाव होता है। इसका उद्देश्य रिश्ते में दूरी बनाना नहीं, बल्कि छोटी-सी बात को बड़े विवाद में बदलने से रोकना है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: फूड डिवोर्स का मतलब रिश्ता खत्म करना नहीं है। इसमें कपल खाने की पसंद अलग रखने की आजादी देते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: 'Food Divorce' in Relationships: Now, a 'food divorce' between husbands and wives! What exactly is 'food divorce,' and why is the trend growing?

लाइफस्टाइल

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm