Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: 22 अगस्त को होगा पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन, सिर्फ छात्राएं होंगी शामिल, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के चौथे संस्करण में शामिल होंगे।

Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi/Image Credit: File
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे के दौरे पर रहेंगे।
- राहुल गांधी पुणे में छात्र संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के चौथे संस्करण का आयोजन करेंगे।
- कार्यक्रम सिर्फ छात्राओं के लिए होगा और इसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे के दौरे पर रहेंगे और यहां वह अपने देशव्यापी छात्र संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के चौथे संस्करण का आयोजन करेंगे। इस बार का कार्यक्रम सिर्फ छात्राओं के लिए होगा और इसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस ने बताया कि पुणे में आयोजित होने वाले इस विशेष संवाद का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और लैंगिक भेदभाव जैसे विषयों पर खुलकर अपनी बात रखने का मंच उपलब्ध कराना है।
छात्राओं के मुद्दों पर होगी चर्चा
वहीं राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा कि, देश की युवा महिलाओं को समानता, सुरक्षा और अपनी बात रखने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। (Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition) उन्होंने कहा कि इसके बावजूद छात्राओं को आज भी कई तरह के भेदभाव और अपने अधिकारों तक पहुंचने में लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से पुणे में यह विशेष छात्राओं का संवाद आयोजित किया जा रहा है।
भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है।
उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की।
मुझे हर एक युवा पर गर्व है - खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी,… pic.twitter.com/JOVCj4WCkd
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2026
'छात्रों की गूंज' अभियान का चौथा चरण
Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। इसके बाद देहरादून और प्रयागराज में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती शिक्षा लागत, युवाओं में बेरोजगारी और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर छात्रों से चर्चा की गई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Tehsildar Transfer List: राजस्व विभाग में बंपर तबादले, बदले गए कई जगहों के तहसीलदार, 29 नायब तहसीलदार भी इधर से उधर, देखें पूरी सूची
- Ratlam Loot Case Khulasa: करोड़ों की ज्वेलरी लूट में बड़ा खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने जब्त किया करोड़ो का सामान
- Private Job in CG: 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां कर सकते हैं आवेदन
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm