भूमि धोखाधड़ी मामले में अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय पश्चिम बंगाल सीआईडी के समक्ष पेश
भूमि धोखाधड़ी मामले में अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय पश्चिम बंगाल सीआईडी के समक्ष पेश
कोलकाता, आठ अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भूमि धोखाधड़ी के एक मामले के संबंध में शनिवार को राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, रॉय भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में जांच एजेंसी के सामने पेश हुए।
उनकी यह पेशी उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्हें 14 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिए जाने के बाद हुई है। यह राहत जांच में सहयोग करने की शर्त पर दी गई है।
सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि एजेंसी रॉय के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर दावों का सत्यापन करेगी।
अधिकारी ने कहा था, ‘‘हम आरोपों की जांच कर रहे हैं और सभी संबंधित दस्तावेज जुटा रहे हैं। हर आरोप का सत्यापन सबूतों के आधार पर किया जाएगा और उसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
उच्चतम न्यायालय ने रॉय को जांच में सहयोग करने और जरूरत पड़ने पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया था।
अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि पूछताछ के दौरान उनके साथ कोई वकील या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा।
सल्बोनी भूमि धोखाधड़ी मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सुजय हाजरा की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी रॉय की तलाश कर रही थी।
भाषा शोभना देवेंद्र
देवेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: भूमि धोखाधड़ी मामले में अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय पश्चिम बंगाल सीआईडी के समक्ष पेश

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm