राहुल का संडे मोटिवेशन- हजारों खोखले दावों से बेहतर है ‘शांति और सद्भावना’
राहुल का संडे मोटिवेशन- हजारों खोखले दावों से बेहतर है 'शांति और सद्भावना'
नई दिल्ली। सोशल मीडिया अपनी बात या विचार रखने का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। फेसबुक हो या ट्वीटर एक पोस्ट के जरिए आप अपने विचारों को लाखों-करोड़ों लोगों तक मिनटों में पहुंचाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-मोदी-जिनपिंग मुलाकात: ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह स्तर से जुड़ी सूचनाएं साझा करेगा चीन
शांति और सदभाव से ही देश और समाज आगे बढ़ सकता है। #SundayMotivation pic.twitter.com/jal0EXtrky
— Youth Congress (@IYC) June 10, 2018
नेता भी सोशल मीडिया एक्टिव हो गए हैं और सोशल मीडिया में अपनी कई कार्यक्रम के जरिए जनता तक अपनी राय पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संडे मोटीवेशनल में आज एक और पोस्ट किया है।
ये भी पढ़ें- अजीत डोभाल की भूमिका में नजर आएंगे परेश रावल, साझा की तस्वीरें
जिसका थीम देश में शांति और सद्भाव कायम करना है। इस पर राहुल ने लिखा है। कि देश और समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब आप में शांति और सद्भाव कायम होगा। अगर ये चीजें आप अपने जीवन में लाते हैं तो देश में शांति और सद्भाव कायम होगा।
चार साल में सिर्फ बात ही बात। #BharatBachao pic.twitter.com/4xeqENxvZY
— Youth Congress (@IYC) June 10, 2018
राहुल ने आगे बयान दिया है कि हजारों खोखले शब्दों से बेहतर हैं ‘शांति औऱ सद्भावना” इस थीम के जरिए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। राहुल पहले भी मोदी के बयानों को बेबुनियाद और हवाहवाई करार दे चुके हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


