सुनवाई की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, फैसला सुरक्षित

सुनवाई की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, फैसला सुरक्षित

सुनवाई की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, फैसला सुरक्षित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 24, 2018 2:57 pm IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट अपनी कार्यवाही की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले में यह तय किया जाएगा कि यह प्रसारण कैसे हो, किस चैनल पर हो, कितने कैमरे लगाए जाएं और किन केसों का प्रसारण हो और किनका नहीं।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा, एएम खानविल्कर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने शुक्रवार को लाइव प्रसारण के लिए अटार्नी जरनल केके वेणुगोपाल के दिए गए सुझावों से सहमति जताते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया। पीठ ने कहा कि लोगों को भी यह पता लगाना चाहिए कि कोर्ट कैसे कार्यवाही कर रहा है, जज कैसे टिप्पणियां कर रहे हैं, उनकी बाडी लैंग्वेज क्या है और वकील कैसे बहस कर रहे हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़ें : भुगतान नहीं करने पर एयरपोर्ट पर रोका गया पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा का निजी विमान

हालांकि पीठ ने एक वकील के इन तर्कों को खारिज कर दिया कि अगर लाइव स्ट्रीमिंग की गई तो लोग कुछ ऐसी वीडियो क्लिपों को उठा लेंगे जिनमें जज की कोई तल्ख टिप्पणी होगी और उन्हें वायरल कर देंगे कि देखिए जज का क्या रुख है। जबकि वह एक टिप्पणी भर ही होगी जिसका कोई अर्थ नहीं होगा। ऐसे में कोर्ट के पास कोई विकल्प नहीं होगा। क्योंकि कोई भी चीज एक बार इंटरनेट पर चली गई तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता।

मुख्य न्यायाधीश ने इसे रूढ़िवादी सोच बताते हुए कहा कि हम जो भी बोलते हैं वह कुछ देर बाद ही शब्दश: वेबसाइटों पर टीवी पर और अगले दिन विस्तृत रूप से अखबारों में बिलकुल वैसे ही छपता है। हम देखकर खुद हैरान हो जाते हैं। अब यदि लोग यह सब आंखों से देखें तो क्या दिक्कत है। आंखों से देखने और सुनने की एक अलग ही बात होती है।

यह भी पढ़ें : आप सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

पीठ ने कहा हम कोर्ट को खुद खोल रहे हैं रास्ते चौड़े कर रहे हैं ताकि वकीलों को आनेजाने में दिक्कतें न हों। खुली अदालत की कल्पना तभी साकार होगी जब इसकी कार्यवाही का वीडियो प्रसारण होगा। बता दें कि शीर्ष कोर्ट वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह और कानून की छात्रा स्वनिल त्रिपाठी की रिट याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें उन्होंने राष्ट्रहित महत्वपूर्ण मामलों तथा संविधान पीठ की कार्यवाही की यू ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग करने का आग्रह किया है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में