BCCI से जुड़े विवादों को हल करेंगे पीएस नरसिम्हा, सुप्रीम कोर्ट ने बनाया मध्यस्थ

BCCI से जुड़े विवादों को हल करेंगे पीएस नरसिम्हा, सुप्रीम कोर्ट ने बनाया मध्यस्थ

BCCI से जुड़े विवादों को हल करेंगे पीएस नरसिम्हा, सुप्रीम कोर्ट ने बनाया मध्यस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 14, 2019 12:06 pm IST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बीसीसीआई से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस नरसिम्हा को मध्यस्थ नियुक्त किया है। कोर्ट ने नरसिम्हा को मध्यस्थ नियुक्त करते हुए टिप्पणी की है कि ‘खेल जारी रहना चाहिए।’ वहीं, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ को नरसिम्हा ने सूचित किया कि शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश डी के जैन ने बीसीसीआई के लोकपाल का पदभार ग्रहण कर लिया है।

Read More: गुजरात ONGC: तेल के कुंए में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल

पीठ ने नरसिम्हा को प्रशासकों की समिति द्वारा विभिन्न क्रिकेट एसोसिएशनों को धन देने से संबंधित विवादों पर भी गौर करने का निर्देश दिया। पीठ ने इसके साथ ही देश की सभी अदालातों को बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों से संबंधित किसी भी मामले में कार्यवाही के लिये याचिका पर विचार करने से रोक दिया है।

Read More: राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, सरकार के विशेषाधिकार दावे पर सुरक्षित रखा फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"