Supreme Court On Ram Mandir Chori: कब आएगा फैसला? राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
Supreme Court On Ram Mandir Chori: कब आएगा फैसला? राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
Supreme Court On Ram Mandir Chori/Photo Credit: AI
नई दिल्ली। Supreme Court On Ram Mandir Chori: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी केस में तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही इस मामले की सुनवाई होगी। राम मंदिर के ट्रस्ट पर पैसों के गलत इस्तेमाल का आरोप है। इसी आरोप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। याचिका दाखिल करने वाले व्यक्ति का कहना है कि ट्रस्ट के पैसों में कुछ गड़बड़ी हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए।
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा है कि इस मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में हो, इसके लिए विशेष टीम बनाई जाए। यह टीम सीबीआई के अधिकारी की अगुवाई में बनाई जाए। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा था कि इस मामले को जल्दी सुना जाए और तुरंत आदेश दिया जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
आखिर इतनी जल्दबाजी किस बात की है: कोर्ट
कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इस मामले में आखिर इतनी जल्दबाजी किस बात की है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला अभी तुरंत नहीं सुना जाएगा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि इस याचिका को की कोर्ट छुट्टियों के बाद सुना जाएगा।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ, एक ही वक्त पर आरोपियों के घर पहुंची इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए। आरोपियों की लाइफ स्टाइल में आए बदलाव को लेकर भी पड़ताल की। पुलिस की जांच करीब 8 घंटे चली। आरोपियों की खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाले गए। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। छापेमारी में राजस्व अधिकारियों खासकर लेखपालों को भी शामिल किया गया।
जिन आरोपियों के घर पुलिस ने चढ़ावा चोरी को लेकर छापा मारा उनमें टिन्नू यादव पर राम मंदिर के दानपात्रों की देखरेख और उसे बेसमेंट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। वहीं मनीष यादव का काम दान पात्रों में आने वाले चढ़ावे की गिनती करना था, तो करूणेश पांडे दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और गिनती करने वालों मेंं शामिल था। (Ram Mandir Donation Case Action) रमाशंकर मिश्रा को दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और निगरानी करने की जिम्मेदारी थी। इसी तरह सुभाष श्रीवास्तव राम मंदिर में कैश काउंटिंग स्टाफ का प्रभारी था तो अविनाश शुक्ला दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और गणना का काम देखता था। लवकुश मिश्रा चढ़ावे और नकदी काउंटिंग स्टाफ का सदस्य था और अनुकल्प मिश्रा चढ़ावा राशि की गिनती करने का काम करता था।
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई पर सियासी जगत से जुड़े लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर एक तरफ जहां पुलिस और SIT का एक्शन जारी है वहीं इस मामले को लेकर सोमवार का दिन भी अहम होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की गई है, जिसमेें FIR और CBI की निगरानी में SIT जांच की मांग की गई है… देखना दिलचस्प होगा कि इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट का क्या रुख रहता है।
ये भी पढ़ें
- Ram Mandir Chanda Chori Video: अब जल्द खुलेगा चंदा चोरी का सारा राज! CCTV फुटेज आया सामने, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- US Iran Conflict: क्या टल जाएगा महायुद्ध? अमेरिका और ईरान ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला
- Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: आज नौकरी, बिजनेस और परिवार में किसे मिलेगा फायदा? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
- Kerala Weather Update: प्रदेश के इन 11 जिलों में कल होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जनता से की ये अपील
- Sex Racket Busted In Durg: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 3 लड़कियों समेत इतने लोग हुए गिरफ्तार

Facebook


