नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा निकालने संबंधी याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने इस याचिका में कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ के 21 दिसंबर के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में रथ यात्रा निकालने की इजाजत देने वाली एकल पीठ के फैसले को पलट दिया गया था।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली बेंच ने प्रदेश भाजपा को उसकी लोकतंत्र बचाओ रैली के लिए एक संशोधित योजना भी जमा करने का निर्देश दिया जिस पर राज्य सरकार विचार कर सके। मामले में अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
यह भी पढ़ें : कालका शिमला हेरिटेज मार्ग पर हिमालयन क्वीन ट्रेन के इंजन में लगी आग, सभी यात्री कुशल
बता दें कि भाजपा अगले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा राज्य के 42 संसदीय क्षेत्रों से यह यात्रा निकालना चाहती है। अपनी याचिका में भाजपा ने कहा है कि शांतिपूर्ण यात्रा के आयोजन के उनके मौलिक अधिकार की अवहेलना नहीं की जा सकती। पार्टी ने राज्य के तीन जिलों से यह यात्रा शुरू करने की योजना बनाई थी।