PM Kisan Yojana: अब तक खाता खाली है? कहीं आप ये जरूरी स्टेप तो मिस नहीं कर बैठे… तुरंत करें ये काम और पाएं 2000 रुपये
PM Kisan Yojana: जो किसान अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे अब भी आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास खेती की जमीन है, वे आधार और जमीन के कागजात के साथ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके 2000 रुपये की किस्त पाने के हकदार बन सकते हैं।
(PM Kisan Yojana/ Image Credit: IBC24 News)
- सालाना मदद – किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता।
- अब तक 21 किस्तें – सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है।
- 22वीं किस्त का इंतजार – किसान अगली ₹2,000 की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana 22st Installment प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर बार 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। अब तक सरकार 21 किस्तें जारी की जा चुकी है और किसान अब 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नए किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल (The Biggest Question)
हालांकि, आज भी देश में कई ऐसे किसान हैं जो किसी न किसी कारण से अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे किसानों के मन में यह सवाल है कि अगर वे अभी आवेदन करते हैं, तो क्या उन्हें 22वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा। राहत की बात यह है कि अगर किसान पात्र हैं और समय पर आवेदन कर देते हैं, तो उन्हें भी इस किस्त का फायदा मिल सकता है।
22वीं किस्त पाने के लिए शर्तें (Conditions for 22nd Installment)
नए आवेदकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उनके नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए। किसान की पहचान और भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए। अगर किसान का आवेदन समय रहते पूरा हो जाता है और उसका सत्यापन सफल रहता है, तो सरकार द्वारा 22वीं किस्त जारी किए जाने पर 2,000 रुपये की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा सकती है।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज (Necessary Documents)
पीएम किसान योजना में आवेदन की प्रक्रिया को सरकार ने काफी सरल बनाया है। किसान अपने गांव के राजस्व अधिकारी, पटवारी या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, किसान खुद भी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, नागरिकता प्रमाण और जमीन के कागजात होना अनिवार्य है।
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Apply Online Like This)
ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘Farmer Corner’ सेक्शन में जाकर ‘New Farmer Registration’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर, राज्य का नाम और कैप्चा कोड भरें। अगर आपका नाम पहले से दर्ज नहीं है, तो सिस्टम आपको नया रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प देगा। यहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल और जमीन से जुड़ी जानकारी भरकर फॉर्म सेव कर दें। आवेदन पूरा होते ही आप 22वीं किस्त पाने की प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mercedes-Benz S680 Guard: Mercedes का मास्टरस्ट्रोक! V12 इंजन वाली आर्मर्ड S-Class लॉन्च, Maybach वर्जन की एंट्री भी बेहद करीब!
- Mohan Bhagwat on Resign: ‘जब भी आरएसएस कहे, इस्तीफा दे दूंगा’, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान, खुद बताई पूरी सच्चाई
- Will Sidhu Join BJP? भाजपा ज्वॉइन करेंगे सिद्धू? राहुल गांधी को मीडिया के सामने नवजोत ने कहा- ‘पप्पू’, इस वजह से कांग्रेस से हुआ मोहभंग

Facebook


