सर्जिकल स्ट्राईक नहीं फर्जीकल स्ट्राईक – वैद प्रताप वैदिक

सर्जिकल स्ट्राईक नहीं फर्जीकल स्ट्राईक - वैद प्रताप वैदिक

सर्जिकल स्ट्राईक नहीं फर्जीकल स्ट्राईक – वैद प्रताप वैदिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 3, 2017 4:21 pm IST

 

देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार वैद प्रताप वैदिक ने इंदौर मे मिडिया से चर्चा करते हुए पिछले दिनो केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को गलत ठहराया है,यही नही सर्जिकल स्ट्राईक पर कटाक्ष करते हुए फर्जीकल स्ट्राईक बताया है।जम्मू काशमीर के मुद्दे पर सरकार को वैदिक के द्वारा बनाए गए फार्मूलो पर अमल करने की बात कही है।वैदिक के मुताबिक हालांकी आर्थिक सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिए जीएसटी के फैसल को सही ठहराया है,वैदिक के मुताबिक अगर जीएसटी के फैसले को सही तरह के पुरे देश मे लागू कर दिया जाएगा तो निश्चित तौर पर फैसला देश हित मे साबित होगा,क्योकी सरकार का नोटबंदी का फैसला पुरी तरह से विफल रहा है,इस फैसले के चलते कई लोगो की मौत हुई है,यही नही लाखो लोग बोरोजगार हुए है।सरकार ने नोटबंदी का फैसला बिना सोचे समझे लिया था।

वही सर्जिकल स्ट्राईक को पुरी तरह फर्जीकल स्ट्राईक बताते हुए कहा की सर्जिकल स्ट्राईक तो 1966 मे इजराइल ने इजिप्ट के खिलाफ किया था।सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल उठाते हुए कहा की अगर सर्जिकल स्ट्राईक वास्तव मे किया गया होता तो स्ट्राईक के बाद 125 मरतबा पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन नही करता।वही जम्मू काशमीर के मुद्दे पर वैदिक ने कहा की बीस साल पहले उन्होने एक फार्मूला बनाया था,जिससे जम्मू काशमीर के मुद्दे का हल निकाला जा सकता है,हालांकी की काशमिरियो से संवाद करके भी रास्ता निकाला जा सकता है।


लेखक के बारे में