Dulhan Ke Makeup Par Ban : अब दुल्हन नहीं कर सकेगी मेकअप-मेहंदी! न अंगूठी, न संगीत… सरकार ने शादी को लेकर लागू किए सख्त नियम

अफगानिस्तान में तालिबान ने विवाह समारोहों को लेकर नए कड़े नियम लागू किए हैं। दुल्हनों के मेकअप, मेहंदी, परफ्यूम और आइब्रो संवारने पर रोक लगाने के साथ ही संगीत, डांस और अंगूठी पहनाने जैसी रस्मों पर भी पाबंदी लगाने का दावा किया गया है।

Dulhan Ke Makeup Par Ban : अब दुल्हन नहीं कर सकेगी मेकअप-मेहंदी! न अंगूठी, न संगीत… सरकार ने शादी को लेकर लागू किए सख्त नियम

Dulhan Ke Makeup Par Ban : Image credit : AI

Modified Date: July 30, 2026 / 07:52 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी समारोहों के लिए लागू हुए नए सख्त नियम।
  • महिलाओं के अधिकारों को लेकर फिर बढ़ी अंतरराष्ट्रीय चिंता।
  • पारंपरिक शादी की कई रस्मों पर लगी रोक।

नई दिल्ली : Dulhan Ke Makeup Par Ban अफगानिस्तान में तालिबान ने विवाह समारोहों से जुड़े नए और कड़े फरमान जारी किए हैं। तालिबान प्रशासन ने शादियों में दुल्हन के मेकअप, मेहंदी, परफ्यूम और आइब्रो संवारने जैसी पारंपरिक तैयारियों पर रोक लगा दी है। इन नए नियमों के बाद दुनिया भर में अफगान महिलाओं के अधिकारों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इन चीज़ो पर लगी रोक

मिली जानकरी के अनुसार, अब दुल्हन को शादी में मेकअप कराने, परफ्यूम लगाने, मेहंदी रचाने और आइब्रो संवारने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, शादी और सगाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा एक-दूसरे को अंगूठी पहनाना और मेहमानों के सामने दोनों का एक साथ बैठना भी प्रतिबंधित बताया जा रहा है।

नाचने गाने पर भी लगी रोक

इतना ही नहीं, विवाह समारोहों में संगीत बजाने, गाने गाने और डांस करने पर भी पूरी तरह रोक लगाने का दावा किया गया है। Afghanistan Wedding Rules तालिबान द्वारा महिलाओं की शिक्षा, रोज़गार और ब्यूटी पार्लरों पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है। ऐसे में शादी जैसी निजी सांस्कृतिक परंपराओं पर इस तरह की सख्ती से पारंपरिक शादियों का स्वरूप पूरी तरह बदलने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.