तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: पहले दिन 500 से अधिक उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: पहले दिन 500 से अधिक उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: पहले दिन 500 से अधिक उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Modified Date: March 31, 2026 / 12:44 am IST
Published Date: March 31, 2026 12:44 am IST

चेन्नई, 30 मार्च (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 500 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन दाखिल करने वालों में कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी शामिल थे।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।

निर्वाचन आयोग के एक सूत्र के अनुसार, नामांकन दाखिल करने के पहले दिन 573 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (कोलाथुर से) और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय (पेराम्बुर से) जैसे प्रमुख उम्मीदवार शामिल थे।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता और राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के. एन. नेहरू ने तिरुचिरापल्ली पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि टीवीके नेता के.ए. सेंगोत्तैयान ने गोबिचेट्टीपलयम निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित


लेखक के बारे में