तमिलनाडु मंत्रिमंडल विस्तार: शाहजहां, वन्नी अरासु ने मंत्री पद की शपथ ली

तमिलनाडु मंत्रिमंडल विस्तार: शाहजहां, वन्नी अरासु ने मंत्री पद की शपथ ली

तमिलनाडु मंत्रिमंडल विस्तार: शाहजहां, वन्नी अरासु ने मंत्री पद की शपथ ली
Modified Date: May 22, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: May 22, 2026 10:24 am IST

चेन्नई, 22 मई (भाषा) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के विधायकों ए एम शाहजहां और वन्नी अरासु को शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्री पद की शपथ दलाई।

पापनासम विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए शाहजहां और तिण्डिवनम क्षेत्र से विजयी हुए वन्नी आरसु ने मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

इसके साथ ही विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई है, जो संविधान के तहत अधिकतम अनुमत सीमा है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना


लेखक के बारे में