तमिलनाडु : सीबी-सीआईडी ने ‘इरिडियम-कॉपर’ धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी को चेन्नई हवाईअड्डे पर पकड़ा
तमिलनाडु : सीबी-सीआईडी ने ‘इरिडियम-कॉपर’ धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी को चेन्नई हवाईअड्डे पर पकड़ा
चेन्नई, दो अगस्त (भाषा) तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने करोड़ों रुपये के ‘इरिडियम कॉपर’ धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी को बहरीन से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई के रहने वाले सुरेश कुमार नामम आरोपी को 31 जुलाई को सीबी-सीआईडी के अधिकारियों ने पकड़ा था और अगले दिन अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जांचकर्ताओं को पता चला कि कुमार बहरीन से काम कर रहा था, जिसके बाद सात अगस्त, 2025 से उसके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था।
‘इरिडियम कॉपर’ धोखाधड़ी में ठग पीड़ितों को यह विश्वास दिलाते हैं कि ‘इरिडियम’ या ‘इरिडियम कॉपर’ नाम की एक दुर्लभ और बहुत कीमती धातु को अंतरराष्ट्रीय बाजार में में हजारों करोड़ रुपये में बेचा गया है। फिर वे झूठा दावा करते हैं कि सरकारी अधिकारियों ने उस पैसे को रोक रखा है और वे पीड़ितों से उस पैसे को छुड़ाने के लिए अलग-अलग तरह के शुल्क देने को कहते हैं।
इस प्रकार पैसे छुड़ाने का झांसा देकर पीड़ितों से मोटी रकम ठगी जाती है।
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


