तमिलनाडु: मुख्यमंत्री ने पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की, 52.91 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री ने पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की, 52.91 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक
चेन्नई, 28 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पांच वर्ष से कम उम्र के करीब 52.91 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने के उद्देश्य से रविवार को राज्यव्यापी स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. केजी अरुणराज के साथ यहां के निकट पलवक्कम स्थित आदि द्रविड़ कल्याण उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
राज्य की पोलियो-मुक्त स्थिति को सुरक्षित बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान को राज्य भर में 43,051 से अधिक अधिकृत टीकाकरण केंद्रों पर शुरू किया गया।
पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए बड़े पैमाने पर संसाधन जुटाए गए।
सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहने वाले इस अभियान के लिए दो लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी कर्मचारी, शिक्षक और स्वयंसेवक तैनात हैं।
राज्यव्यापी अभियान के तहत सभी निर्धारित केंद्रों पर पहले दिन यानी 28 जून, 2026 को पोलियो की खुराद दी जा रही है और अगले दो दिनों यानी 29 और 30 जून को भी कुछ बूथ पर पुलियो की खुराक दी जाएगी।
लोगों की सुविधा के लिए सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र सहित सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


