तमिलनाडु चुनाव: ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया
तमिलनाडु चुनाव: ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया
चेन्नई, 24 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सीलबंद ईवीएम, वीवीपैट मशीनों और अन्य मतदान सामग्री को राज्य भर में निर्धारित मतगणना केंद्रों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया।
ईवीएम मशीनों को पुलिस और सशस्त्र बलों की सुरक्षा में 62 मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया गया, जहां चार मई को सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना होगी।
निर्धारित मतगणना केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, तमिलनाडु विशेष पुलिस और स्थानीय पुलिस चौबीसों घंटे करेंगे।
भाषा तान्या शोभना
शोभना

Facebook


