Mobile Recharge via WhatsApp: एक ही ऐप में सबकुछ! अब WhatsApp सिर्फ चैटिंग नहीं करेगा! मोबाइल रिचार्ज का भी बन गया मास्टर, क्या आपने देखा ये नया फीचर?
Mobile Recharge via WhatsApp: WhatsApp ने भारत में नया फीचर लॉन्च किया है। जिससे यूजर्स अब ऐप के अंदर ही मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। नए ₹ आइकन की मदद से Jio, Airtel और Vi जैसे नेटवर्क चुनकर प्लान लिया जा सकता है। भुगतान UPI या कार्ड से आसानी से किया जा सकता है।
(Mobile Recharge via WhatsApp/ Image Credit: Pexels)
- WhatsApp ने भारत में मोबाइल रिचार्ज फीचर लॉन्च किया
- ऐप के अंदर ही Jio, Airtel और Vi का रिचार्ज संभव
- नया ₹ आइकन पेमेंट और रिचार्ज को आसान बनाता है
नई दिल्ली: Mobile Recharge via WhatsApp: WhatsApp ने 23 अप्रैल को भारत में एक नया फीचर शुरू किया है। जो यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस फीचर की मदद से अब लोग अपने मोबाइल रिचार्ज सीधे WhatsApp के अंदर से ही कर सकते हैं। इसके लिए अब किसी अलग UPI ऐप, बैकिंग ऐप या बेवसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा फिलहाल धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है और जल्द ही Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस फीचर को PayU के सहयोग से लॉन्च किया गया है। जिससे पेमेंट सिस्टम और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
चैटिंग के साथ अब रिचार्ज और पेमेंट भी
इस नए अपडेट के बाद WhatsApp सिर्फ चैटिंग का ऐप नहीं रह गया है। बल्कि अब यह एक डिजिटल पेमेंट और रिचार्ज प्लेटफॉर्म भी बन रहा है। यूजर्स अब अपने खुद के मोबाइल नंबर के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों के नंबर का भी रिचार्ज कर सकते हैं। Jio, Airtel और Vi जैसे सभी प्रमुख प्रीपेड नेटवर्क के प्लान यहां आसानी से देखे जा सकते हैं। यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। जिससे समय की बचत होती है और प्रक्रिया भी आसान हो जाती है। कुछ ही क्लिक में प्लान चुनकर रिचार्ज पूरा किया जा सकता है।
नया ₹ आइकन बना सबसे बड़ा बदलाव
WhatsApp ने इस फीचर के साथ एक नया ₹ (रुपया) आइकन भी जोड़ा है जो होम स्क्रीन पर दिखाई देता है। यह आइकन यूजर्स के लिए एक आसान एंट्री पॉइंट की तरह काम करता है। इसके जरिए लोग सीधे पेमेंट सेक्शन में जा सकते हैं और वहां से मोबाइल रिचार्ज, UPI पेमेंट और कुछ अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यूजर्स किसी भी चैट के अंदर भी इस ₹ आइकन की मदद से तुरंत पैसे भेज सकते हैं। जिससे ट्रांजैक्शन और भी तेज और आसान हो जाता है।
WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज करने का तरीका
WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज करना बेहद सरल है। सबसे पहले यूजर्स को ₹ आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद ‘मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज’ का विकल्प चुनना होगा। फिर अपना या किसी अन्य नंबर को सेलेक्ट करें और मोबाइल ऑपरेटर जैसे Jio, Airtel या Vi को चुनें। इसके बाद उपलब्ध रिचार्ज प्लान में से कोई एक प्लान चुनें। अंत में UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट कन्फर्म करें। कुछ ही सेकंड में आपका रिचार्ज पूरा हो जाएगा और यह प्रक्रिया बहुत तेज और सुविधाजनक है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 24 April 2026: गेमर्स के लिए बड़ा सरप्राइज! फ्री फायर मैक्स में मिल रहा है फ्री खजाना, क्या आप होंगे अगले विनर?
- MP Gehun Kharidi: गेहूं खरीदी में चल रहा बड़ा खेल? अब एक कॉल से खुलेंगे राज… प्रशासन ने रख दिया इनाम, जानिए क्या है पूरा मामला
- College hire ‘langur’: कॉलेज में लंगूर की लगी नौकरी! मिलता है इतने हजार रुपए सैलरी, जानें सुबह 8 से शाम 5 बजे तक क्या करता है यह काम?

Facebook


