Fake Ghee News: कहीं आपने भी तो नहीं खरीद लिया ये फर्जी सामान? नकली पनीर और शहद के बाद अब इस जगह से 400 किलो नकली घी बरामद, जानिए कैसे बन रहा था जहर!

Fake Ghee News: सूरत: देशभर में नकली खाद्य उत्पादों का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है, जो अब आम उपभोक्ताओं के लिए गंभीर खतरा बनता दिख रहा है।

Fake Ghee News: कहीं आपने भी तो नहीं खरीद लिया ये फर्जी सामान? नकली पनीर और शहद के बाद अब इस जगह से 400 किलो नकली घी बरामद, जानिए कैसे बन रहा था जहर!

nakli ghee/ image source: Sachingupta x handle

Modified Date: April 24, 2026 / 12:53 pm IST
Published Date: April 24, 2026 11:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • नकली घी और तेल का भंडाफोड़
  • 400 किलो मिलावटी घी बरामद
  • 500 पेटी नकली रिफाइंड जब्त

Fake Ghee News: सूरत: देशभर में नकली खाद्य उत्पादों का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है, जो अब आम उपभोक्ताओं के लिए गंभीर खतरा बनता दिख रहा है। ताजा मामलों में निकोल (गुजरात) में करीब 400 किलो नकली देसी घी पकड़ा गया है। यह घी वेजिटेबल फैट और पामोलिन तेल से तैयार किया गया था और इसे “मंगलमूर्ति गाय का घी” नाम से बाजार में बेचा जा रहा था। शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि यह पूरी तरह मिलावटी था, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था।

अयोध्या में भी नकली रिफाइंड तेल का मामला आया सामने

इसी तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी नकली रिफाइंड तेल का बड़ा मामला सामने आया है। यहां मशहूर ब्रांड Fortune के नाम पर नकली रिफाइंड तैयार कर बाजार में उतारा जा रहा था। छापेमारी के दौरान 500 से ज्यादा पेटियां बरामद की गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि असली और नकली पैकेजिंग में फर्क करना बेहद मुश्किल बताया जा रहा है, जिससे आम ग्राहक आसानी से धोखा खा सकते हैं।

हापुड़ में नकली शहद का बड़ा भंडाफोड़ हुआ

इससे पहले हापुड़ में नकली शहद का बड़ा भंडाफोड़ हुआ था। 6 जनवरी 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने नवीन मंडी के पास एक गोदाम पर छापा मारकर 15 हजार किलो शहद जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई। लैब जांच में यह शहद पूरी तरह नकली पाया गया। अधिकारियों के अनुसार यह शहद हरियाणा से मंगाया गया था और इसे आंध्र प्रदेश तक सप्लाई करने की योजना थी। सबसे चिंता की बात यह रही कि इस मिलावटी शहद का इस्तेमाल केवल खाने में ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक दवाओं और खांसी के सिरप बनाने में भी किया जाना था।

जांच में यह भी सामने आया कि नकली शहद को राइस सिरप मिलाकर तैयार किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा शहद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है, इम्यूनिटी को कमजोर करता है और शरीर में पोषण की कमी पैदा करता है। लंबे समय तक इसके सेवन से लिवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में यह मामला सिर्फ मिलावट का नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे का संकेत देता है।

रायपुर में नकली पनीर

इसी कड़ी में रायपुर में नकली पनीर का अवैध कारोबार भी सामने आया है। खाद्य विभाग ने पिछले डेढ़ साल में बिरगांव, उरला, धनेली, निमोरा और भाठागांव जैसे क्षेत्रों में छापेमारी कर 8 फैक्ट्रियों से 15 हजार किलो से अधिक नकली पनीर जब्त कर नष्ट कराया। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने यह साफ कर दिया है कि देश में नकली खाद्य पदार्थों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।