तमिलनाडु: विजय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिड़ियाघरों में 21 और 22 जून को मुफ्त प्रवेश

तमिलनाडु: विजय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिड़ियाघरों में 21 और 22 जून को मुफ्त प्रवेश

तमिलनाडु: विजय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिड़ियाघरों में 21 और 22 जून को मुफ्त प्रवेश
Modified Date: June 18, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: June 18, 2026 12:16 pm IST

चेन्नई, 18 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने 21 और 22 जून को चिड़ियाघरों में प्रवेश शुल्क माफ करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

राज्य के मंत्री रंजीत कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए पत्रकारों को बताया कि यह पहल विशेष रूप से युवा आगंतुकों के मनोरंजन के लिए की गई है।

मंत्री ने कहा, ‘‘बच्चे हमारे लिए भगवान की तरह हैं। हमने यह सब उनकी खुशी के लिए किया है।’’

मुख्यमंत्री विजय का जन्मदिन 22 जून को पड़ता है और प्रशासन ने उसी के मद्देनजर इस दो दिवसीय छूट की घोषणा की है।

भाषा अमित

अमित


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।