BJP Leader Sachin Kashyap Murder: रक्षाबंधन पर BJP नेता की चाकू गोदकर हत्या, भाजपा OBC मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के मर्डर से फैली सनसनी
BJP Leader Sachin Kashyap Murder: रक्षाबंधन पर BJP नेता की चाकू गोदकर हत्या, भाजपा OBC मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के मर्डर से फैली सनसनी
BJP Leader Sachin Kashyap Murder: रक्षाबंधन पर BJP नेता की चाकू गोदकर हत्या, भाजपा OBC मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के मर्डर से फैली सनसनी /image: X
- भाजपा OBC मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की चाकू से हमला कर हत्या
- वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
बरेली। BJP Leader Sachin Kashyap Murder in Bareilly: रक्षाबंधन की रात उत्तरप्रदेश के बरेली में हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां हमलावरों ने भाजपा OBC मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप (Sachin Kashyap Murder) की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सचिन पर चाकू और छुरी से हमला कर हमला कर दिया। खून से लथपथ सचिन कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।
सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या (Bareilly Crime News)
BJP Leader Sachin Kashyap Murder in Bareilly मिली जानकारी के अनुसार, ये घटनाक्रम सुभाषनगर क्षेत्र के बंसी नगला गांव का है। जहां रक्षाबंधन पर भाजपा नेता सचिन कश्यप (BJP OBC Morcha Leader Murder) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सरेआम हुई हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल के आस-पास की CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि हत्यारों का कोई सुराग मिल सके।
किराये पर रहता था परिवार (UP Crime News)
BJP Leader Sachin Kashyap Murder in Bareilly स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सचिन (Sachin Kashyap BJP) का परिवार करीब दो दशक से किराये के मकान में रहता आ रहा है। सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर सतीष जैन ने बताया कि बंसी नगला में देर रात पुराने विवाद के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की घटना सामने आई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश : बरेली में कल रात भाजपा OBC मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई !! pic.twitter.com/On6cqbiYze
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 29, 2026
ये भी पढ़ें

Facebook


